Monday, June 25, 2018

हमेशा देर कर देता हूँ मैं / मुनीर नियाज़ी मुनीर नियाज़ी


हमेशा देर कर देता हूँ मैं 
ज़रूरी बात कहनी हो 
कोई वादा निभाना हो 
उसे आवाज़ देनी हो 
उसे वापस बुलाना हो 
हमेशा देर कर देता हूँ मैं

मदद करनी हो उसकी 
यार का धाढ़स बंधाना हो 
बहुत देरीनापुराने रास्तों पर 
किसी से मिलने जाना हो 
हमेशा देर कर देता हूँ मैं 

बदलते मौसमों की सैर में 
दिल को लगाना हो 
किसी को याद रखना हो 
किसी को भूल जाना हो 
हमेशा देर कर देता हूँ मैं 

किसी को मौत से पहले 
किसी ग़म से बचाना हो 
हक़ीक़त और थी कुछ 
उस को जा के ये बताना हो 
हमेशा देर कर देता हूँ मैं 

No comments:

Kal Hamesha ki tarah us nay kaha yeh phone par || Last Call || Wasi Shah

Last Call By Wasi Shah Kal Hamesha ki tarah us nay kaha yeh phone par ... Main bohot masroof hoon, mujh ko bohot sey kaam hain ... I...